प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस की राजधानी मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस की राजधानी मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पूरे भारत की संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवार के साथ हैं।पीएम मोदी ने कहा है कि भारत इस दुख की घड़ी में रूस के साथ खड़ा है। रूस की राजधानी मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादी हमला हुआ। बंदूकधारियों की अंधाधुंध फायरिंग में 60 लोगों की मौत हो गई है जबकि 140 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये हमला उस वक्त हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में मशहूर रूसी रॉक बैंड 'पिकनिक' के संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। इस हॉल में 6,000 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।