रविवार को भाजपा के चाणक्य ने राजस्थान के नेताओं को एक साथ चुनावी मुहिम में बढ़ने का मंत्र दिया
(India) रविवार को भाजपा के चाणक्य ने राजस्थान के नेताओं को एक साथ चुनावी मुहिम में बढ़ने का मंत्र दिया है.... केंद्रीय गृह मंत्री रविवार दोपहर दो बजे जयपुर पहुंचे थे.... इसके बाद होटल ललित में पांच लोकसभा की संयुक्त कोर कमेटी बैठक ली....शाह ने कार्यकर्ताओं को सीख दी कि वो एकजुट होकर चुनावी मुहिम में जुट जाए। साथ ही सभी एक ही संकल्प लेकर चुनावी समर में आगे बढे। ताकि राजस्थान के मिशन 25 को फतह किया जा सके। शाह ने चुनावी रणनीति बताते हुए कहा कि इस रणनीति में सबको मिलकर और एक साथ काम करना होगा। वहीं, प्रन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र तक मजबूत करने और फोकस करने को कहा। बैठक में चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, चुनाव सह प्रभारी प्रवेश वर्मा, विजया राहटकर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, राजेंद्र राठौड मंच पर मौजूद रहे |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।