(India)
दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दी, सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी है | दिल्ली शराब नीति से जुड़े घोटाला मामले में वह 6 महीने तक जेल में रहे थे | सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक संजय सिंह राजनीतिक गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकेंगे | कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय से पूछा था कि क्या वह संजय सिंह की जमानत का विरोध करता है, जिसके बाद ईडी ने उनकी जमानत का विरोध करने से इनकार कर दिया | इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह अब छह महीने बाद जेल से बाहर आये |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।