AAP ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 7 अप्रैल को देशभर में सामूहिक उपवास का ऐलान किया
(India) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं और आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल मामले की सुनवाई दोबारा शुरू हो गई है, अब ईडी की ओर से एएसजी एसवी राजू अपनी दलीलें रख रहे हैं | कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। AAP ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 7 अप्रैल को देशभर में सामूहिक उपवास का ऐलान किया है |आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि 7 अप्रैल को देशभर में सामूहिक उपवास का आयोजन किया जाएगा | जिसका मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करना है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।