(India)
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और साथ ही गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए | सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि गौरव वल्लभ ने कहा कि वह सुबह-शाम न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकते हैं और न ही देश के धन सृजनकर्ताओं को गाली दे सकते हैं | इसी वजह से वह कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दावा किया कि आर्थिक मामलों पर कांग्रेस का रुख हमेशा देश के धन सृजनकर्ताओं का अपमान और दुरुपयोग करने का रहा है। आज हम आर्थिक उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की उन नीतियों के ख़िलाफ़ हो गये हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर कहा, 'मैं पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी के रवैये से असहज महसूस कर रहा हूं| और मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।