(India)
संदेशखाली मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को बंगाल सरकार को लगाई फटकार | कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा, 'अगर इस मामले में एक फीसदी भी सच्चाई है तो यह शर्मनाक है | इसके लिए पूरा प्रशासन और सत्तारूढ़ दल शत-प्रतिशत नैतिक रूप से जिम्मेदार है। यह लोगों की सुरक्षा का मामला है | संदेशखाली में शेख शाहजहां और उसके दो सहयोगियों शिबू हाजरा और उत्तम सरदार पर लंबे समय तक महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है | इस मामले में पुलिस ने शिबू हाजरा, उत्तम सरदार, शाहजहां समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है |कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणम ने शाहजहां शेख की गिरफ्तारी को लेकर आदेश दिए थे |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।