(India)
तिहाड़ जेल के प्रशासन ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जेल में बंद आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर सकते है | लेकिन उन्हें आम आदमी की तरह ही मिलना होगा | कोई विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी। जेल प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि भगवंत मान आम आदमी की तरह दिल्ली के सीएम से मुलाकात जंगला के जरिए मिल सकते हैं। मुलाकात के दौरान लोहे की एक जाली होती है | जो जेल के अंदर एक कमरे में कैदी को विजिटर से अलग करती है। विजिटर और कैदी जाली के एक-दूसरी ओर बैठकर एक दूसरे से बात कर सकते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को तिहाड़ जेल के महानिदेशक संजय बैनीवाल को पत्र लिखकर कहा था कि मान जेल में केजरीवाल से मिलना चाहते हैं । अधिकारियों ने पत्र भेजे जाने की पुष्टि की और कहा कि मान के कार्यालय को जल्द ही जवाब दिया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।