कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी मेनिफेस्टो पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ताना मारा
(India) कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी मेनिफेस्टो पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के बाद करीब 60 सालों तक राज किया है | लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान कांग्रेस ने ना तो देश के सैनिकों के लिए, ना ही गरीबों के लिए और ना ही उत्तराखंड के लिए कोई काम किया | उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड की पहचान मिटाने का काम किया और सीमांत क्षेत्र को मिलने वाले विशेष पैकेज को भी समाप्त कर दिया | जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के समय विशेष पैकेज को एक बार फिर शुरू कर दिया और उत्तराखंड राज्य की भी स्थापना की | मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है जो कभी भी पूरा नहीं होगा |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।