आगामी त्योहारों को देखते हुए दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने ड्राई डे घोषित किया
(India) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद है। वो 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में ही रहेंगे, इसी बीच दिल्ली सरकार के एक्साइज विभाग ने आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों के लिए ड्राई डे की लिस्ट जारी की है। इस आदेश के मुताबिक, 11 अप्रैल को ईद है, ऐसे में इस दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर भी शराब की दुकानें बंद रहेगी। 21 अप्रैल को महावीर जयंती, 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा और 17 जून को बकरीद है, इस सभी मौकों पर दिल्ली में ड्राई डे रहेगा। इसका मतलब है कि इन तारीखों पर राष्ट्रीय राजधानी में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने ड्राई डे की लिस्ट जारी की है। वहीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली एनसीआर सटे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी ड्राई डे घोषित किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।