लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर EVM -VVPAT कमिश्निंग का काम शुरू
(India) लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए ईवीएम-वीवीपैट को चालू करने का काम शुरू हो गया है | ईवीएम में सिंबल, मॉक पोल, वैलेट पेपर, कैंडिडेट सेटिंग का काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा, कड़ी सुरक्षा और वीडियोग्राफी के बीच कमीशनिंग का काम शुरू किया जा रहा है | नैनीताल जिले की रामनगर विधानसभा को छोड़कर अन्य पांच विधानसभाओं में जाने वाली ईवीएम मशीनों पर काम शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में आज से काम शुरू किया गया | चुनाव पर्यवेक्षक ने चुनाव कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक उम्र के दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर-घर जाकर मतदान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।