(India)
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को नॉर्थ मुंबई में अपने नए आवास पर गुड़ी पड़वा मनाया। ये त्योहार वसंत ऋतु और भारतीय नव वर्ष के स्वागत के लिए मनाया जाता है। उत्तरी मुंबई सीट से बीजेपी उम्मीदवार गोयल ने कहा कि ये उनके लिए शुभ दिन है क्योंकि उन्होंने नॉर्थ मुंबई में अपने नए निवास में प्रवेश किया और मां दुर्गा और भगवान ब्रह्मा से प्रार्थना की। उगादी, चेटी चंद, साजिबू चेइराओबा, नवरेह और गुड़ी पड़वा देश के अलग-अलग जगहों में मनाए जाने वाले त्योहार हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।