प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और महाराष्ट्र में चुनावी रैली करेंगे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और महाराष्ट्र में चुनावी रैली करेंगे। वे तमिलनाडु के वेलूर पहुंचेंगे। इसके बाद वे मेट्टुपालयम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तमिलनाडु के बाद पीएम महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रामटेक जाएंगे। यहां पर शाम 6 बजे पब्लिक मीटिंग करेंगे। बीते दिन भी पीएम मोदी ने यूपी, एमपी और चेन्नई में जनसभा और रैली की थी।प्रधानमंत्री मोदी ने 9 अप्रैल की शाम तमिलनाडु के चेन्नई में रोड शो किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।