(India)
अमेरिकी विश्वविद्यालयों में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन बढ़ते नजर आया | कोलंबिया, लॉस एंजिल्स और ऑस्टिन समेत देशभर के 25 यूनिवर्सिटीज में चल रहे प्रदर्शनों के दौरान लोग गाजा पर इजरायल के हमलों को रोकने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई | न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि, पुलिस ने रविवार को लॉस एंजिल्स के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन की जानकारी दी। यहां करीब 30 छात्रों को भी गिरफ्तार किया गया है, 150 नेशनल कॉलेजों से निकाले जाने की चेतावनी दी गई | कोलंबिया विश्वविद्यालय से लेकर न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय तक, फ़िलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने वाले संगठन मांग कर रहे हैं कि विश्वविद्यालय उन कंपनियों से विनिवेश करें जो इज़राइल से लाभ कमाती हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।