हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में कनाडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया | कनाडाई पुलिस ने निज्जर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करणप्रीत सिंह (28), कमलप्रीत सिंह (22) और करण बराड़ (22) के रूप में की है। ये तीनों भारतीय नागरिक हैं. इन तीनों पर निज्जर की हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप है | पुलिस का कहना है कि ये तीनों पिछले तीन से पांच साल से कनाडा में रह रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।