चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात की
(India) विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग कार्य कर रहा है | उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं | सभी धामों में विशेष स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं | जहां 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं | सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, नर्स और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात है. यात्रा मार्ग में तमाम जगहों पर मोबाइल मेडिकल यूनिट भी तैनात किए गए हैं ऐसे में जरूरत पड़ने पर यात्रियों को स्वास्थ्य सहायता दी जा रही है | उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह ने कहा कि ऊँचाई पर ठंड और बर्फबारी का ध्यान रखते हुए गर्म कपड़े, टोपी, दस्ताने, और अच्छे जूते पहनें। ट्रेकिंग के लिए उपयुक्त उपकरण और सामान साथ रखें। शुद्ध पानी पिएं और अपने साथ पर्याप्त पानी रखें। हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन करें |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।