राजस्थान में गर्मी का कहर, नौतपा की शुरुआत के साथ ही राज्य में गर्मी जानलेवा
(India) राजस्थान में नौतपा शुरू होने के साथ ही गर्मी जानलेवा हो गई है। लू से जान गंवाने वालों की संख्या 15 हो गई । उधर, राजस्थान के 12 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 दिन तक प्रदेश में गर्मी के तेवर और तेज होंगे। पारा 46 से 49 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। शुक्रवार को सर्वाधिक तापमान 49 डिग्री सेल्सियस जोधपुर के पास फलोदी में दर्ज हुआ। फलोदी के बाद दूसरा सबसे गर्म शहर जैसलमेर रहा, जहां का तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में 48.2, जोधपुर में 47.6, जालोर में 47.7 और डूंगरपुर में 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।