(India)
नौतपा और तेज गर्मी में जहां लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है | राजस्थान में गर्मी कहर बरपा रही है, गर्मी का धमने का नाम ही नहीं ले रही है | इस गर्मी से सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी परेशान हैं | लगातार बढ़ रही गर्मी से जंगली जानवर बीमार पड़ रहे हैं | राजस्थान में गर्मी का शिकार हो रहे वन्य जीव भी इस भीषण गर्मी से परेशान हो रहे हैं। राजस्थान का फलोदी लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | एक दिन पहले फलोदी का तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया था | सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि 1 जून 2019 के बाद से देश में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।