(India)
नौतपा का आज पांचवां दिन है। मंगलवार को राजस्थान का चुरू में देश में सबसे ज्यादा 50.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले राजस्थान का फलोदी लगातार तीन दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा था। यहां शनिवार को 50°, रविवार को 51° और सोमवार को 49.4° तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत 12 राज्यों की 78 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। सोमवार को देश के 10 राज्यों में 75 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा था। प्रयागराज में कल 48.2 डिग्री तापमान रहा। 30 साल पहले 1994 में यहां 48.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा की अलग-अलग जगहों पर भी हीटवेव चलने की संभावना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।