मालदीव सरकार का दावा, मालदीव इजरायली नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएगा
(India) मालदीव अपनी सीमा में इजरायली नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएगा। इस संबंध में आवश्यक कानूनी बदलाव शुरू करने का निर्णय लिया गया है। गाजा में युद्ध के बीच मालदीव की मुइज़ू सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मालदीव सरकार ने घोषणा की है कि वह अपनी सीमा में इजरायली नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएगी।सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि मालदीव सरकार ने रविवार को इजरायली पासपोर्ट धारकों के हिंद महासागर द्वीपसमूह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानूनों में संशोधन करने का फैसला किया। गाजा पर इजरायली सेना के हमलों को लेकर मालदीव में बढ़ते जनाक्रोश के बीच यह फैसला लिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।