देश के दक्षिणी राज्यों में समय से पहले दस्तक देने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया
(India) देश के दक्षिणी राज्यों में समय से पहले दस्तक देने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। इसके कारण उत्तर और पूर्वी भारत में हीटवेव का असर फिर से शुरू हो गया है। झारखंड में हीटवेव से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक रामगढ़ और दो जमशेदपुर के थे।उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कई जगहों पर बुधवार (12 जून) को तापमान 45 से 47 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। UP का कानपुर ) 47.5 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। देश के 14 राज्यों में आज भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।