(India)
राजस्थान में मौसम विभाग ने 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है | जबकि 7 जिलों में आंधी औऱ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है | प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है | 7 जिलों में आंधी चलने की संभावना है...17 जून को प्रदेश के 7 जिलों में सोमवार को आंधी के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ शामिल है। 9 जिलों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। जिन जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। उनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर शामिल है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।