(India)
मुस्लिम बहुल मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान हिजाब पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। तालिबान शासित अफगानिस्तान की सीमा से सटे ताजिकिस्तान की संसद के ऊपरी सदन में 19 जून को इस संबंध में एक विधेयक पारित किया गया, जिसके बाद अब यहां हिजाब पहनना अवैध माना जाएगा। कानून के तहत बच्चों के ईद मनाने पर भी रोक रहेगी साथ ही साथ मुस्लिम बहुल देश ताजिकिस्तान ने हिजाब के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा देश में ईद के मौके पर बच्चों को दी जाने वाली ईदी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। रेडियो लिबर्टी की ताजिकिस्तान सेवा के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि यदि कोई व्यक्ति नए कानून का उल्लंघन करता है, तो उस पर 7,920 सोमोनी (62,183 रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा और कानूनी संस्थाओं पर इस उल्लंघन के लिए 39,500 सोमोनी (3 लाख 10 हजार 133 रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।