(India)
राजस्थान के लोगों का इंतजार हुआ खत्म, मंगलवार को राजस्थान में मानसून ने धमाकेदार एंट्री की है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 जून को मानसून राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में प्रवेश कर गया है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में दो दिन तक राज्य के दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान उदयपुर, दौसा, जयपुर, पिलानी, सीकर, कोटा, भरतपुर, डूंगरपुर, सिरोही, चूरू और अजमेर में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी | मौसम विभाग ने जयपुर, सिरोही, जालौर, पाली, राजसमंद, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा और सिरोही में बारिश और आंधी की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।