(India)
नेपाली धार्मिक नेता राम बहादुर बोमजान को 15 वर्षीय नन से बलात्कार का दोषी पाया गया है। ब्रिटिश मीडिया इंडिपेंडेंट के अनुसार बताया जा रहा है कि बुद्ध बॉय के नाम से मशहूर 33 वर्षीय राम बहादुर को इस साल जनवरी में यौन उत्पीड़न के साथ-साथ 4 लोगों के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। नेपाली धर्मगुरु राम बहादुर बोमजन के भक्त उसे भगवान बुद्ध का अवतार कहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 16 साल की उम्र में तपस्या करने जंगल चला गया था। नेपाली धर्मगुरु राम बहादुर बोमजन 15 साल की साध्वी के साथ रेप करने के आरोप में दोषी पाया गया है।पुलिस का कहना है कि बोमजान पर भक्तों और ननों का शारीरिक और यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा- वह भक्तों और ननों के साथ मारपीट करता था। जब बोमजान से इस बारे में पूछा गया तो उसने कहा- भक्त और नन मुझे तपस्या के दौरान परेशान करते थे, इसलिए मैं उनकी पिटाई करता था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।