(India)
राजस्थान में सक्रिय हुए मानसून से झमाझम बारिश का दौर जारी है,मानसून अब प्रदेश के अधिकांश जिलों में पहुंच चुका है | प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से कई जिलों में अति भारी बारिश होने से पानी भरने की समस्या सामने आ रही है | मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई | मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में करीब पांच दिनों तक भारी बारिश और कहीं अतिभारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।