प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने VDNKh में रोसाटॉम मंडप का दौरा किया
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस के उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ मॉस्को में वीडीएनकेएच प्रदर्शनी केंद्र में एटम पवेलियन का दौरा किया। दोनों नेताओं ने वीडीएनकेएच में रोसाटॉम पवेलियन का दौरा किया। नवंबर 2023 में उद्घाटन किया गया रोसाटॉम पवेलियन, वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के इतिहास पर सबसे बड़ी प्रदर्शनियों में से एक है।प्रधानमंत्री ने सिविल न्यूक्लियर एनर्जी में भारत-रूस सहयोग पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी भी देखी। प्रधानमंत्री को "एटॉमिक सिम्फनी" भी दिखाई गई, जो वीवीईआर 1000 रिएक्टर का वर्किंग मॉडल और भारत में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (केकेएनपीपी) का दिल है।पवेलियन में प्रधानमंत्री ने भारतीय और रूसी छात्रों के ग्रुप से बात भी की। उन्होंने उन्हें साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को देखने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसका इस्तेमाल भविष्य की पीढ़ियों और प्लैनेट के फायदे के लिए किया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।