(India)
गुलाबी नगरी में रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई है, गुलाबी नगरी में काले बादल छा गए हैं, राजस्थान यूनिवर्सिटी, बापूनगर, टोंक रोड, विधानसभा समेत शहर के ज्यादातर हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है, सीतापुरा में तेज बारिश हुई है, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है | राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा में जमकर हुई बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। प्रेम नगर की गलियां नदियों में तब्दील हो गई हैं, जहां पानी तेज गति से बह रहा है, घरों की चौखट तक पानी पहुंच गया है। हालांकि, लोगों को उमस और गर्मी से राहत जरूर मिली है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।