(India)
मौसम विभाग ने कहा अगले 5 दिन तक राजस्थान में मानसून मेहरबान रहेगा। इसके अलावा रविवार को भी तीन जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश की संभावना है। राजस्थान में बांधों का जलस्तर बढ़ने लगा है और गेट खुलने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अलवर, अजमेर इलाकों में अच्छी बारिश हुई। शनिवार को भी तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 31जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। भरतपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम और कभी भारी बारिश की संभावना है। अगले चार-पांच दिन तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।