बंधन बैंक के शेयर में 13 फीसदी से ज्यादा की तेजी
(India) निजी क्षेत्र के बंधन बैंक के शेयर में सोमवार को 13 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। कंपनी के अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ में 47 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज करने की जानकारी देने के बाद उसके शेयर में तेजी आई।बीएसई पर शेयर 11.97 प्रतिशत बढ़कर 215.50 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर ये 13.35 फीसदी चढ़कर 218.20 रुपये पर रहा।बंधन बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 47 प्रतिशत बढ़कर 1,063 करोड़ रुपये हो गया।समीक्षाधीन अवधि में कुल आय बढ़कर 6,063 करोड़ रुपये हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।