राजस्थान में इंद्रदेव मेहरबान, रिमझिम...रिमझिम बारिश ने गर्मी से दी राहत
(India) राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बुधवार रात से जयपुर सीकर,और करौली समेत कई जिलों में भारी बारिश का दौरा जारी
। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है और यातायात पूरी तरह से बंद है। जयपुर के पॉश इलाकों में एक से दो फीट तक पानी जमा हो गया है। पिछले कई दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण भी शहर के हालात भयावह हैं। कई जगह कचरे के ढेर लगने से काफी जलभराव हो गया है। करतारपुर नाले में भी ओवरफ्लो हो रहा है। वहीं, अजमेर रोड और सीकर रोड पर जलभराव से खतरा बढ़ गया है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर जलभराव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार को 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लेकिन, अगले तीन दिन तक प्रदेश में मानसून सामान्य रहेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।