दिल्ली: पीएम मोदी से मिले चंद्रबाबू नायडू, आंध्र प्रदेश के लिए रख दीं और मांगें
(DELHI, DELHI) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कर्ज में डूबे दक्षिणी राज्य के लिए वित्तीय सहायता
बढ़ाने की मांग की। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय बजट के बाद मोदी के साथ नायडू की यह पहली बैठक रही। इसमें उन्होंने अमरावती के विकास के लिए वित्तपोषण सहित
आंध्र प्रदेश के लिए की गई प्रमुख घोषणाओं के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। बजट में आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के विकास के लिए 15,000 करोड़
रुपये दिए गए हैं।
लोकसभा के 16 सांसदों के साथ टीडीपी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार का एक प्रमुख घटक है। राष्ट्रीय राजधानी के अपने
दौरे के दूसरे दिन नायडू के गृहगृ मंत्री अमित शाह से मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी
मुलाकात की। उन्होंने अपने राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चाकी। टीडीपी प्रमुख ने सीतारमण को आंध्र प्रदेश की खराब वित्तीय स्थिति के बारे मेंबताया। साथ ही, राज्य के
पुनर्निर्माण के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत समर्थन बढ़ाने की मांग की

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।