कोलकाता में सीएम ममता ने कहा, "बीजेपी ने आज जानबूझकर बंद बुलाया क्योंकि वे राजनैतिक फायदा उठाना चाहते हैं। हम शांति चाहते हैं, हम न्याय चाहते हैं, हम आरोपितों के लिए मृत्युदंड चाहते हैं। बीजेपी बंगाल को बदनाम करना चाहती है और मामले की जांच को रोकने की साजिश रच रही है। मैं इसकी निंदा करती हूं। आज जब हमारे छात्र बसों में यात्रा कर रहे थे, तो बसों में तोड़फोड़ की गई और हमारे पुलिस कर्मियों को पीटा गया। इतना ही नहीं, जानबूझकर ट्रेन सिग्नल में देरी की गई चाहे। सीबीआई हो, ईडी हो, न्याय हो- सब बीजेपी के हाथ में है। बीजेपी बेशर्म, अहंकारी और अफवाह फैलाने वाली पार्टी है।"
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।