सेबी ने 39 स्टॉक ब्रोकरों, सात कमोडिटी ब्रोकरों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया
(India) पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को पंजीकरण आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहने के कारण 39 शेयर दलालों और सात कमोडिटी दलालों का पंजीकरण किया रद्द । जिन 39 स्टॉक ब्रोकरों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है, उनमें बेज़ल स्टॉक ब्रोकर्स, रिफ्लेक्शन इन्वेस्टमेंट्स, संपूर्ण पोर्टफोलियो, विनीत सिक्योरिटीज, क्वांटम ग्लोबल सिक्योरिटीज, वेलिंडिया सिक्योरिटीज, व्रिज सिक्योरिटीज, क्रेडेंशियल स्टॉक ब्रोकर्स, आन्या कमोडिटीज, एम्बर सॉल्यूशंस, अर्काडिया शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स, गोयनका स्टॉक ब्रोकर्स, डेस्टिनी सिक्योरिटीज और सी.एम. शामिल हैं। इनके अलावा जिन कमोडिटी ब्रोकर का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है, उनमें वेल्थ मंत्रा कमोडिटीज, संपूर्ण कॉमट्रेड, चैतन्य कमोडिटीज, बीवीके पल्सेस ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी, इन्फोनिक इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज, फाइनेंशियल लीडर्स कमोडिटीज और वेलइंडिया कमोडिटीज इंटीग्रेटेड स्टॉक ब्रोकिंग सर्विसेज, मूंगिपा इन्वेस्टमेंट्स, एएसएल कैपिटल होल्डिंग्स, अटलांटा शेयर शॉपी, वेल्थ मंत्रा, पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक, मैक्स प्लानवेल्थ सिक्योरिटीज, ब्राइट शेयर्स सहित वो 22 संस्थाएं शामिल हैं, जिनका डिपॉजिटरी प्रतिभागियों के रूप में रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।