प्रीमियर एनर्जीज के शेयरों में 120 फीसदी से ज्यादा का उछाल
(India) सोलर सेल और मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड के शेयर मंगलवार को 450 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 120 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ लिस्ट हुए। स्टॉक ने बीएसई पर इश्यू प्राइस से 120.22 फीसदी की बढ़त के साथ 991 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में ये 120.76 फीसदी बढ़कर 993.45 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर कंपनी के शेयर 120 फीसदी की उछाल के साथ 990 रुपये पर लिस्ट हुए। कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 39,291.75 करोड़ रुपये रहा। प्रीमियर एनर्जीज के शुरुआती पब्लिक ऑफर को गुरुवार को 74.09 गुना सब्सक्राइब किया गया। नए इश्यू से मिले 968.6 करोड़ रुपये को सहायक कंपनी प्रीमियर एनर्जीज ग्लोबल एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में निवेश किया जाएगा।
प्रीमियर एनर्जीज एक इंटीग्रेटेड सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी है, जिसके पास 29 साल का अनुभव है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।