कांग्रेस ने 18 से 60 साल की उम्र की महिलाओं के लिए 2 हजार रुपये मासिक भत्ता देने का वादा किया है। वहीं, भाजपा का कहना है कि पार्टी लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये देने की बात कही है।
युवाओं और स्टूडेंट्स के लिए क्या भाजपा का वादा है कि IMT खारकोडा की तर्जपर औद्योगिक शहर तैयार किए जाएंगे, जिसके जरिए आस पास के गांवों के 50 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही पार्टी ने 2 लाख युवाओं और अग्निवीरों को सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया है। पार्टी नेअव्वल बालिका योजना के तहत छात्राओं को स्कूटर देने की बात कही है।
भाजपा का यह भी कहना है हम भारत
के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल और इंजीनियरिंग पढ़ने वाले अन्य पिछड़ा वर्गऔर अनुसूचिज जाति के हरियाणा के विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति देंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।