बीजेपी सांसद कंगना रनौत का यू-टर्न, कृषि कानूनों पर दिए बयान को लिया वापस,माफी भी मांगी
(India) कंगना रनौत के दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निशाना साधा है..उन्होनें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सरकार की नीति कौन तय कर रहा है? एक भाजपा सांसद या पीएम मोदी... 700 से ज़्यादा किसानों, खास कर हरियाणा और पंजाब के किसानों की शहादत ले कर भी भाजपा वालों का मन नहीं भरा
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने किसान कानूनों पर दिए बयान पर माफी मांगी है उन्होंने कहा कि ये उनकी निजी राय थी पार्टी का स्टैंड नहीं, कंगना कहा कि 2021 में रद्द किए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग उनकी निजी राय थी,उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उनके बयान से कई लोग निराश हुए हों, जिसके लिए उन्हें खेद है हालांकि, कंगना ने अपने इस बयान के लिए माफी मांग ली है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।