अमित शाह की हरियाणा में चुनावी रैली, बादशहपुर में बोले-राहुल बाबा झूठ बोलने की मशीन
(India) केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने रविवार को अग्निवीर योजना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावों को लेकर उन्हें 'झूठ बोलने की मशीन' करार दिया। गुरुग्राम के बादशाहपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "कांग्रेस के राहुल 'बाबा' झूठ फैलाने वाली मशीन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अग्निवीर योजना लेकर आई क्योंकि हम उन्हें पेंशन के साथ नौकरी नहीं देना चाहते...हरियाणा में हर अग्निवीर को हरियाणा या केंद्र सरकार द्वारा पेंशन के साथ नौकरी दी जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।