लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का वृंदावन दौरा, निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर के समापन समारोह में की शिरकत
(India) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में आयोजित नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर के समापन समारोह में भाग लेने के लिए एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे। उन्होंने नेत्र ऑपरेशन के लिए आए रोगियों को दवाइयां और कंबल वितरित किए। विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी की संस्थापक-अध्यक्ष साध्वी ऋतंभरा ने कार्यक्रम में बिरला का स्वागत किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।