(India)
उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव की तारीखें अभी भले ही घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। सत्ताधारी दल बीजेपी और मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के बीच एक बार फिर महामुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों दलों के बीच करो या मरो जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इसी बीच रविवार को दिल्ली में यूपी उपचुनाव को लेकर बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग हो सकती है। इस बैठक में उम्मीदवारों के चयन और चुनावी तैयारियों पर चर्चा हो सकती है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।