(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत मंडपम् में संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के आयोजित वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने कहा, "भारत जिसने डिजिटल कनेक्टिविटी को लास्ट माइल डिलीवरी का इफेक्टिव टूल बनाकर दिखाया है। तब हमने डिजिटल इंडिया के चार पिलर्स की पहचान की थी। पहला- डिवाइस की कीमत कम होनी चाहिए, दूसरा- डिजिटल कनेक्टिविटी देश के कोने-कोने तक पहुंचे, तीसरा- डेटा सबकी पहुंच में होना है और चौथा- डिजिटल फर्स्ट ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। हमने अपने अंडमान-निकोबार और लक्ष्यदीप जैसे आयलैंड को अंडर-सी के माध्यम से कनेक्ट किया।"
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।