केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पं.बंगाल दौरा, घुसपैठ को रोकने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी
(India) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में राज्य प्रायोजित घुसपैठ और भ्रष्टाचार को रोकने का एकमात्र तरीका 2026 में भाजपा को सरकार बनाने के लिए चुनना है। कोलकाता में भाजपा के एक कार्यक्रम में बोलते हुए शाह ने कहा, मैं यहां बंगाल के युवाओं से अपील करने आया हूं कि यह एक सीमावर्ती राज्य है और हम राज्य प्रायोजित घुसपैठ देख रहे हैं। अगर आप इसे रोकना चाहते हैं तो एकमात्र तरीका 2026 में भाजपा को सरकार बनाने के लिए चुनना है। शाह ने कहा, आजकल रवींद्र संगीत की जगह अक्सर बम धमाकों की आवाजें सुनाई देती हैं। अगर आप इसे रोकना चाहते हैं तो 2026 में भाजपा को सरकार बनाने के लिए चुनें। उन्होंने दावा किया कि संदेशखली और आरजी कर की घटनाएं साबित करती हैं कि बंगाल में हमारी मां, बहनें सुरक्षित नहीं हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।