(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार के दरभंगा में रैली के दौरान दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा को याद किया। पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा का छठ उत्सव के दौरान दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया था। वे 72 साल की थीं। पीएम मोदी ने कहा, "भोजपुरी और मैथली गीतों में शारदा सिन्हा का योगदान अतुलनीय है। जिस तरह से उन्होंने अपने गीतों के जरिए छठ पर्व की महिमा को दुनिया भर में फैलाया है, वो अविश्वसनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को करीब 12,100 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन किया और एम्स की आधारशिला रखी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।