भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर समारोह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संबोधित
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासी समुदायों के योगदान को मान्यता देने में विफल रहने के लिए पिछली कांग्रेस नीत सरकारों की आलोचना की। कांग्रेस या किसी व्यक्ति का नाम लिए बिना मोदी ने कहा, यह प्रयास सिर्फ एक पार्टी और एक परिवार को सारा श्रेय देने का था। उन्होंने सवाल किया, अगर हमारे देश को एक परिवार की वजह से आजादी मिली, तो बिरसा मुंडा ने उलगुलान आंदोलन क्यों शुरू किया प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के आदिवासी समुदाय को पिछली सरकारों के तहत वह मान्यता नहीं मिली, जिसके वे हकदार थे। मोदी ने कहा, भारत के आदिवासी समुदाय को पहले न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कई आदिवासी नेताओं ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मोदी श्रद्धेय आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह की शुरुआत के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।