हेमंत सोरेन ने ली सीएम पद की शपथ, राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
(India) झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शाम चार बजे हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया। हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के कई नेता पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत बिहार मंर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिरकत की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।