PM नरेंद्र मोदी ने अष्टलक्ष्मी महोत्सव का किया उद्घाटन, सांस्कृतिक महोत्सव आठ दिसंबर तक होगा आयोजित
(India) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन किया। ये महोत्सव आठ पूर्वोत्तर राज्यों के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने को प्रदर्शित करेगा। पहली बार मनाया जा रहा तीन दिन का सांस्कृतिक महोत्सव आठ दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय संचार और उत्तरपूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि महोत्सव क्षेत्र के जीवंत वस्त्र उद्योग, हस्तशिल्प और अद्वितीय भौगोलिक संकेत उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक अभूतपूर्व मंच देगा।
पूर्वोत्तर के आठ राज्यों - असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम- को अक्सर अष्टलक्ष्मी या समृद्धि के आठ रूप कहा जाता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।