पीएम ने 71 हजार से ज्यादा युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा-डेढ़ साल में करीब 10 लाख पक्की नौकरी दी
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रोजगार मेले के तहत करीब 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, देशभर के 45 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित भी किया, उनहोंने कहा पिछले डेढ़ साल में हमारी सरकार में करीब 10 लाख पक्की नौकरियां दी गईं, पहले की सरकारों ने ऐसा नहीं किया, आज युवाओं के लिए नए अवसरों का निर्माण हो रहा है लखनऊ में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शिरकत की, इस दौरान उन्होंने केंद्रीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।