(India)
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हरियाणा दौरे पर पंचकूला पहुंचे। उन्होंने पंचकूला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत भारत में टीबी की पहचान और मृत्यु दर की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से एक व्यापक 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने निश्चय मित्रों, टीबी चैम्पियन को सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, आज हम टीबी मुक्त अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। मैं ये कहूंगा, एक तरीके से इस अभियान से एक नई गति मिलेगी। ये 100 दिन का कार्यक्रम है, इसके तहत 347 जिलों, जहां टीबी का प्रकोप ज्यादा है, वहां पर फोकस किया जाएगा। टेस्ट, ट्रीटमेंट के साथ अन्य जरूरी चीजों को इस अभियान के तहत किया जाएगा। टीबी मुक्त अभियान के ये 100 दिन मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, आज पूरे देश में इस टीबी मुक्त भारत का 100 दिन का अभियान शुरू होने जा रहा है। मुझे खुशी है कि आज हम देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए एक विशेष अभियान के साक्षी बन रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।