सीएम दिल्ली पहुंचे, भाजपा की बड़ी बैठक में शामिल होंगे, अमित शाह-नड्डा को योगी ने दिया महाकुंभ का न्योता
(India) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को 2 दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। वह दोपहर में यूपी सदन पहुंचे। शाम को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह से मुलाकात की।
इस दौरान योगी ने सभी को 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में आने का न्योता दिया। योगी ने निमंत्रण पत्र के साथ महाकुंभ- 2025 के लोगो वाला प्रतीक चिह्न, कलश, महाकुंभ से जुड़ा साहित्य, नए साल का टेबल कैलंडर और डायरी भेंट की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।