(India)
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला...उन्होंने खास तौर पर जीएसटी को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री की आलोचना की..खेड़ा ने जीएसटी को ‘गब्बर सीतारमण टैक्स’ करार देते हुए इसे मिडिल क्लास, गरीब और किसानों के लिए विनाशकारी बताया..पवन खेड़ा ने कहा कि जीएसटी लागू हुए 90 महीने हो चुके हैं, लेकिन इसका फायदा आम जनता को नहीं मिल सका..उल्टा, यह गरीब, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायियों पर बोझ बन गया है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।