अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिया विदाई भाषण,सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
(India) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार देर रात अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के ओवल ऑफिस में अपना विदाई भाषण दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस भाषण में कई बातें कहीं, जिसमें उन्होंने अमेरिका के लोगों को एक बात से आगाह किया। साथ ही साथ सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि 15 मिनट के भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तीखे शब्दों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मस्क, राष्ट्रपति चुनाव में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और जलवायु परिवर्तन पर बात की और कहा कि देश कई समस्याओं का सामना कर रहा है।
अपने विदाई भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में अत्यधिक धन, शक्ति और प्रभाव की व्यवस्था बन रही है, जो देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।